ED Raid: अनिल गोयल के तेतुलिया कोक प्लांट पहुंची इडी की टीम, कोयला कारोबारियों में दहशत

ED Raid in Dhanbad: शुक्रवार को बंगाल और झारखंड के 25 ठिकानों पर छापेमारी के अगले ही दिन शनिवार को इडी की टीम धनबाद के तेतुलिया कोक प्लांट पहुंच गयी. लगातार दूसरे दिन इडी की कार्रवाई से कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

ED Raid: धनबाद के 14 स्थानों पर शुक्रवार सुबह छह बजे शुरू हुई इडी की छापेमारी देर रात समाप्त हो गयी. जब्ती सूची और सामान व रुपए लेकर टीम लौट गयी. इसके बाद शनिवार सुबह इडी की एक टीम निरसा थाना क्षेत्र के तेतुलिया कोक प्लांट, तेतुलिया पहुंची. कोल कारोबारी अनिल गोयल के इस प्लांट में करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों पर सवार होकर इडी की टीम पहुंची. टीम के साथ सीएमपीडीआइ और बीसीसीएल के अधिकारी भी शामिल थे.

हार्ड कोक फैक्ट्री पहुंची इडी की टीम

यह फैक्ट्री हार्ड कोक फैक्ट्री है. जब टीम पहुंची, उस वक्त फैक्ट्री परिसर में दो-तीन कर्मचारी मौजूद थे. शुक्रवार को मिली जानकारी के आधार पर फैक्ट्री में कोयले के स्टॉक की मापी शुरू की गयी. इसके लिए बीसीसीएल मुख्यालय धनबाद के मेजरमेंट टीम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को भी इडी की टीम ने वहां बुलाया.

इडी की टीम बीसीसीएल मुख्यालय पहुंची

प्लांट में जाने से पहले इडी की टीम धनबाद स्थित बीसीसीएल के मुख्यालय कोयला नगर पहुंची. अधिकारियों से बात कर वहां से मेजरमेंट करने वाले कर्मियों और सीएमपीडीआइ के अधिकारियों को लेकर टीम तेतुलिया कोल प्लांट के लिए रवाना हो गयी.

ED Raid: झारखंड नंबर की गाड़ियों से पहुंची टीम

इडी की टीम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीआरपीएफ जवानों के साथ फैक्ट्री परिसर पहुंची. गाड़ियों के काफिले को देख लोग चौक गये. फैक्ट्री में पहुंच कर अधिकारियों ने मुख्य द्वार का गेट बंद करवा दिया. अंदर आने जाने की किसी को भी अनुमति नहीं दी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रमेश गोप के कार्यालय के बाहर खड़ी रही कोलकाता की टीम

शुक्रवार को कोलकाता इडी की टीम ने निरसा थाना क्षेत्र के शासनबढ़िया निवासी कोयला कारोबारी रमेश गोप के ठिकाने पर छापेमारी की थी. यहां से 15 लाख रुपये सहित रजिस्टर अपने साथ लेकर गयी. दूसरे दिन शनिवार को भी इडी की टीम नेशनल हाइवे के किनारे स्थित श्री गोप के कार्यालय के बाहर कुछ देर तक खड़ी थी. इसके बाद मैथन होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर रवाना हो गयी.

देर रात बिनोद कुमार को मुक्त किया

इडी कोलकाता की टीम ने शुक्रवार को चिरकुंडा सोनारडंगाल से हिरासत में लिये गये कोयला कारोबारी बिनोद कुमार महतो को देर रात छोड़ दिया. उनके आवास पर लगभग 10 घंटे की छापेमारी के बाद उनको हिरासत में ले लिया गया था. बिनोद कुमार को इडी ने देर रात रानीगंज में छोड़ दिया. उनके यहां से साढ़े 21 लाख रुपए नगद, जमीन के कागजात व मोबाइल जब्त किये गये हैं. इडी ने उन्हें तय तिथि पर संबंधित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है.

इसे भी पढ़ें

ED Raids: कोयला तस्करी और बीसीसीएल टेंडर घोटाला मामले में बंगाल और झारखंड में 25 ठिकानों पर ईडी के छापे

पुरुलिया में दो हार्ड कोक फैक्टरियों में इडी ने की रेड, कई अहम दस्तावेज जब्त

ED Raid: रांची और दिल्ली में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, रांची समेत कई जगहों पर सुबह-सुबह पड़ी रेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >