Dhanbad News : गोविंदपुर में गैर आबाद जमीन पर बनी फैक्ट्री में सीओ ने जड़ा ताला

जिला प्रशासन के प्रस्तावित सिदो कान्हू पार्क की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा किये गये दखल कब्जा की भी जांच की

गोविंदपुर के अंचलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे ने शुक्रवार को जियलगढ़ा पंचायत अंतर्गत जियलगढ़ा मौजा की गैर आबाद जमीन का अतिक्रमण कर बनायी गयी रंग फैक्ट्री और फर्नीचर कारखाना में ताला जड़ दिया. उन्होंने जिला प्रशासन के प्रस्तावित सिदो कान्हू पार्क की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा किये गये दखल कब्जा की भी जांच की. सभी को इस जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा नहीं करने की हिदायत दी. कहा, जिन लोगों ने अतिक्रमण कर कोई भी निमार्ण कार्य किया है, उसे तोड़ दिया जायेगा. साथ ही मुकदमा भी किया जायेगा. गौरतलब है कि इस जमीन पर अतिक्रमण को लेकर कई ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत की थी. मौके पर अंचलाधिकारी से कहा कि 18 एकड़ की इस गैर आबाद जमीन पर पंचायत सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय आदि बने हुए हैं. कुछ लोग अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. अंचलाधिकारी ने कहा कि इस जमीन को हर हाल में बचाया जायेगा. मौके पर राजस्व उप निरीक्षक अमित कुमार , नितेश गोप, बबलू कुमार, किशोर राय भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

हार्ड कोक देने के नाम पर 51 लाख की ठगी, मामला दर्ज

धनबाद थाना क्षेत्र के धैया नगर नगर निवासी मनोज मंडल ने शुक्रवार को धनबाद थाना में बोकारो बीटीपीएस निवासी अरविंद साहु, मनोहर साहु व अरुण साहु पर प्राथमिकी दर्ज करवायी है. मनोज ने पुलिस को बताया कि ये लोग सभी मेरे पास आये थे और कहा कि आपको हार्ड कोक देंगे. भरोसा में लेते हुए मुझसे अपने खाता में 71 लाख 34 हजार रुपये लिये और 20 लाख 18 हजार नौ सौ रुपये का हार्ड कोक दिया. उसके बाद शेष राशि 51 लाख 15 हजार रुपये मांगने के बाद भी नहीं दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >