12 पंचायतों के 27 गांव बूंद-बूंद को तरसे, बलियापुर में 20 दिनों से जलापूर्ति ठप; मरम्मत में देरी पर आक्रोश

बलियापुर फेज-2 की पाइप फटने से 12 पंचायतों के 27 गांवों में गहराया जल संकट. हजारों परिवार पानी खरीदने को मजबूर, प्रशासन से मरम्मत की मांग.

बलियापुर जलापूर्ति फेज-2 की पाइप फटने से पिछले 15 से 20 दिनों से जलापूर्ति ठप है. इससे 12 पंचायतों के 27 गांवों में रहने वाले हजारों परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. आमटाल, चांदकुईयां, अलकडीहा, मुकुंदा, कुसमाटांड़, सुरूंगा, पलानी और आमझर समेत कई गांवों के लोगों को पानी के लिए स्थानीय आरओ प्लांट पर निर्भर रहना पड़ रहा है. जरूरत के लिए लोग पानी खरीदकर काम चला रहे हैं.

नल (image : canva)

गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच बढ़ा संकट

ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति जैसी आवश्यक सेवा बाधित होने के बावजूद पाइप की मरम्मत में लगातार देरी हो रही है. गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लोगों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पाइप की मरम्मत कराने और नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है.

जल्द आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन का अल्टीमेटम

विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक ने बताया कि फेज-2 से पिछले करीब 20 दिनों से जलापूर्ति बंद है. इससे 12 पंचायतों के 27 गांवों के लोग प्रभावित हैं. उन्होंने बताया कि विभागीय अभियंता लखीराम मांझी से जल्द पाइप की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन मिला है.

ये भी पढ़ें: धनबाद की पूनम का डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा, SNMMCH में MBBS में दाखिला; DC उठाएंगे पढ़ाई का खर्च

उन्होंने कहा कि यदि जल्द जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति योजना का उद्देश्य लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है. ऐसे में पाइप फटने के बाद लंबे समय तक मरम्मत नहीं होना गंभीर लापरवाही है. उन्होंने निर्धारित समय सीमा में मरम्मत पूरी कर निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >