Dhanbad News : पहले हिंदू था आरिफ, मुस्लिम युवती से शादी करने के लिए बदला था धर्म

19 साल की लड़की को भगाने के मामले में बोले विहिप के जिलाध्यक्ष बोले

धनबाद थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय हिंदू लड़की को आरिफ हुसैन लेकर भाग गया. उसका धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने का मामला सामने आया है. इसके बाद युवती के परिजनों ने दो अप्रैल को धनबाद थाना में आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी. मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारिका तिवारी अपने समर्थकों के साथ सोमवार को धनबाद थाना पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तार की मांग की है. वहीं तीन दिन बीत जाने के बाद भी दोनों पुलिस की पकड़ से दूर हैं. पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारिका तिवारी ने बताया कि आरिफ मुनीडीह ओपी क्षेत्र का रहने वाला है. मूलत: यूपी का रहने वाले आरिफ पहले हिंदू था. उसने पहले एक मुस्लिम युवती से प्रेम किया और उससे शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया. दोनों साथ में रहने लगे. दोनों से बच्चे भी हैं. इस बीच आरिफ ने धनबाद की युवती को अपने झांसे में लिया और उसने उसका धर्म बदल कर अपने साथ ले गया. उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक मामला केलियासोल में भी देखने को मिला है. पुलिस उस मामले में कुछ नहीं कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >