Dhanbad News : धनबाद क्लब में एजीएम व चुनाव 15 जून को, अधिसूचना जारी

Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 18 May 2025 1:32 AM

विज्ञापन

10 पदों के लिए होगा चुनाव, एजीएम में रखे जाएंगे कई अहम प्रस्ताव

विज्ञापन

धनबाद क्लब की 26वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) और वर्ष 2025-26 के लिए कार्यकारिणी चुनाव की घोषणा हो गयी है. क्लब की ओर से इस संबंध में जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार एजीएम और चुनाव दोनों कार्यक्रम 15 जून 2025 को क्लब परिसर में आयोजित होंगे. एजीएम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, इसके बाद मतदान के जरिए चुनाव होगा. एजीएम में वर्ष 2024-25 के लेखा-जोखा की स्वीकृति, वर्तमान कार्यकारिणी की रिपोर्ट, लेखा परीक्षकों की नियुक्ति आदि विषयों पर चर्चा होगी. अध्यक्षीय संबोधन उपायुक्त सह क्लब की पदेन अध्यक्ष माधवी मिश्रा करेंगी. चुनाव में कुल 10 पदों के लिए मतदान होगा. इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानद सचिव, संयुक्त सचिव, मानद कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति के पांच सदस्य चुने जाएंगे. मतदान अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक होगा. मतगणना भी इसी दिन शाम छह बजे के बाद शुरू होगी और चुनाव परिणामों की घोषणा भी इसी दिन कर नई कार्यकारिणी को पदभार ग्रहण कराया जायेगा.

आठ जून तक नामांकन दाखिल किया जायेगा :

चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है. नौ जून को जांच होगी. नाम वापसी की आखिरी तारीख 10 जून है. केवल वे स्थायी सदस्य ही चुनाव लड़ सकते हैं जो आठ जून 2025 तक कम से कम तीन साल से क्लब के सदस्य हैं और मई 2025 तक सभी बकाया भुगतान कर चुके हैं. एक सदस्य केवल एक पद के लिए नामांकन कर सकता है. प्रत्येक नामांकन दो प्रस्तावकों और दो समर्थकों द्वारा अनुमोदित होना चाहिए. ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ के बिना फॉर्म मान्य नहीं होगा. गैर-सदस्यों को एजीएम और चुनाव के दिन क्लब परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola