Dhanbad News : मारवाड़ी युवा मंच सरायढेला शाखा के अध्यक्ष बने अभिषेक अग्रवाल

मारवाड़ी युवा मंच सरायढेला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

मारवाड़ी युवा मंच सरायढेला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को धनबाद क्लब में हुआ. इसमें नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा की शपथ ली. मुख्य अतिथि डीडीसी सादात अनवर ने मंच की सामाजिक सेवा की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. सत्र 2025 -26 के लिए नव-निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, सचिव विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शंभु अग्रवाल, उपाध्यक्ष विशाल सावरिया, कार्यकारिणी सदस्य, डॉ उर्मी, खुशबू, नेहा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, नेहा केजरीवाल, प्रियंका चौधरी, निशा अग्रवाल, नीलिमा अग्रवाल, पायल, मोनिका, रिशु, शिल्पा, आयुषी, एकता, नेहा, गुंजन, प्रिया, स्वाति, मेघा गोयल, पूजा सिंघल को शपथ दिलायी गयी. सामाजिक उत्थान के साथ गरीब विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना, अमृत धारा, रक्तदान शिविर, शिक्षा, स्वास्थ्य व सेवा क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाने की सभी ने शपथ ली. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने डीसीडीए के सहयोग से महिलाओं के लिए गर्भाशय ग्रीवा वैक्सीन, एकल डोज स्वास्थ्य शिविर जिसमें दंत चिकित्सा, नेत्र जांच और सामान्य जांच शिविर लगाने की घोषणा की. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडीसीए अध्यक्ष ललित अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, विवेक लिल्हा एवं बजरंग अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रवीण काजरियाल, पूर्व अध्यक्ष प्रियंका चौधरी, निर्वाचन पदाधिकारी नीरज अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >