रेलवे ठेकेदार के गोदाम से हजारों की चोरी

धनबाद: मंगलवार को दिन दहाड़े गोदाम का ताला तोड़ कर हजारों रुपया की संपत्ति का चोरी ली गयी. घटना के बाद रेलवे ठेकेदार तोरित बनर्जी ने धनबाद थाना पहुंच चोरी की लिखित शिकायत की. क्या है मामला : तोरित बनर्जी ने बताया कि वह रेलवे के सिविल विभाग के ठेकेदार हैं. अभी चोपन में उनका […]

धनबाद: मंगलवार को दिन दहाड़े गोदाम का ताला तोड़ कर हजारों रुपया की संपत्ति का चोरी ली गयी. घटना के बाद रेलवे ठेकेदार तोरित बनर्जी ने धनबाद थाना पहुंच चोरी की लिखित शिकायत की.
क्या है मामला : तोरित बनर्जी ने बताया कि वह रेलवे के सिविल विभाग के ठेकेदार हैं. अभी चोपन में उनका ठेका चल रहा है और वहीं व्यस्त हैं. मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे एक ऑटो से दो लोग उनके गोदाम के पास पहुंचे और ताला खोलने लगे. उस दौरान वहां के लोगों ने पूछा कि क्यों दरवाजा खोल रहे हो, तो दोनों चोरों ने कहा कि ठेकेदार का आदमी हूं.

उनके कहने पर ताला खोल रहे हैं. लोग वहां से चले गये और चोरों ने सभी के सामने दरवाजा का ताला तोड़ा और अंदर रखे, लकड़ी के कई जोड़ा खिड़की, दरवाजा व लोहे का सामना ऑटो पर लाद कर चलते बने. थोड़ी देर बाद जब तोरित वहां पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम का ताला टूटा पड़ा है और सामान गायब है. आस पास के लोगों से पूछने के बाद पता चला कि उन्हीं स्टॉफ बता कर ताला खोला है और सामान लोड कर ले गया है. जबकि बनर्जी ने बताया कि दो दिन पहले भी इसी तरह की घटना उनके गोदाम में घट चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >