पूर्व पैक्स अध्यक्ष का निधन, परिजनों से मिले सांसद

27 बोक 65 – चुगनू ग्राम में शोकाकूल परिवार से मिलते सांसद रबीन्द्र पाडेंयगोमिया. गोमिया के चुगनू ग्राम निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष भीमलाल महतो (48) का 26 जनवरी को निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुन सांसद रवींद्र पांडेय चुगनू पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि आप धैर्य रखें, जब […]

27 बोक 65 – चुगनू ग्राम में शोकाकूल परिवार से मिलते सांसद रबीन्द्र पाडेंयगोमिया. गोमिया के चुगनू ग्राम निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष भीमलाल महतो (48) का 26 जनवरी को निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुन सांसद रवींद्र पांडेय चुगनू पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि आप धैर्य रखें, जब भी जरूरत पड़े मदद के लिए तैयार रहूंगा. सांसद गोमिया के पत्रकार प्रकाश अग्रवाल के भी घर पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना जतायी. उनके साथ सांसद प्रतिनिधि हेमंत गुप्ता, मदन महतो आदि शामिल थे. शोक जताया : इधर, भीमलाल महतो के निधन पर गोमिया उप प्रमुख गिरधारी महतो, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष इंद्र नाथ महतो, किशुन महतो, अजय महतो, परमेश्वर महतो, गुड़ेमल केवट, बिंदेश्वर कुमार, संतोष करमाली, अशोक अग्रवाल, शरण राम, भीमसेन पासवान आदि ने शोक जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >