बोकारो. नगर के सेक्टर आठ बी, स्ट्रीट संख्या 20, आवास संख्या 2496 निवासी महिला गिरिजा देवी से चेन छिनतई करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ाये युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया. जेल जाने वाला अभियुक्त पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह निवासी जियाउल अंसारी है. घटना के समय बाइक पर मौजूद जियाउल का साथी सलारूद्दीन अंसारी लोगों को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. भागे हुए युवक की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना 16 जनवरी की सुबह की है. चंद्रिका प्रसाद की पत्नी अपने आवास के सामने काम कर रही थी. इसी दौरान उक्त दोनों युवक बजाज डिस्कवर बाइक से आये. दोनों युवकों ने चाची कह कर गिरिजा देवी को बुलाया. युवकों ने मनोज नाम के एक युवक का पता पूछा. महिला ने बताया कि कुछ छात्र ब्लॉक के ऊपरी तल्ला पर रह कर पढ़ाई करते हैं. इसी दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक जियाउल अंसारी गिरिजा देवी के गले में मौजूद सोना का चेन झपट कर भागने लगा. महिला ने युवक को पकड़ लिया. दोनों के बीच उठा पटक भी हुई. इसी बीच शोर सुन कर आस-पड़ोस के लोग आये. खदेड़ कर जियाउल को पकड़ लिया. बाइक पर बैठा युवक लोगों को चकमा देकर भागने में सफल हो गया.
महिला से चेन छिनतई करने वाला गया जेल
बोकारो. नगर के सेक्टर आठ बी, स्ट्रीट संख्या 20, आवास संख्या 2496 निवासी महिला गिरिजा देवी से चेन छिनतई करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ाये युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया. जेल जाने वाला अभियुक्त पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह निवासी जियाउल अंसारी है. घटना के समय बाइक पर मौजूद जियाउल का साथी सलारूद्दीन […]
