भेलवाघाटी. देवरी प्रखंड के कृषि सूचना केंद्र में गुरुवार को पैक्स प्रबंधक व अध्यक्ष ने बैठक की. बैठक में धान खरीदारी व नये गोदाम के निर्माण को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीसीओ अशोक कुमार पाठक ने की. उन्होंने कहा कि प्रखंड के घसकरीडीह, बेरिया, असको व देवरी में पूर्व से गोदाम है. शेष 23 पंचायतों में गोदाम बनाया जायेगा. इसके लिए कम से कम 50 डिसमिल जमीन की जरूरत है. उन्होंने छह स्थानों पर गोदाम निर्माण के लिए स्थल चयन करने का निर्देश दिया. धान खरीदारी पर चर्चा करते हुए कहा कि राशि बकाया रहने के कारण अभी कोई भी पैक्स प्रबंधक व अध्यक्ष धान खरीदने के लिए तैयार नहीं है.
23 पंचायतों में बनेगा गोदाम : बीसीओ
भेलवाघाटी. देवरी प्रखंड के कृषि सूचना केंद्र में गुरुवार को पैक्स प्रबंधक व अध्यक्ष ने बैठक की. बैठक में धान खरीदारी व नये गोदाम के निर्माण को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीसीओ अशोक कुमार पाठक ने की. उन्होंने कहा कि प्रखंड के घसकरीडीह, बेरिया, असको व देवरी में पूर्व से गोदाम है. […]
