मियां-बीवी के आरोपों की जांच करने को बैठी मेडिकल बोर्ड
धनबाद : शौहर का आरोप है कि उसकी बीवी पूर्ण स्त्री नहीं है. उसके स्त्री अंग विकसित नहीं हैं. जबकि बीबी का आरोप है कि उसका शौहर नपुंसक है. मामला मुख्यमंत्री जन संवाद में पहुंचा. सीएम के निर्देश के बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने सिविल सर्जन को मेडिकल बोर्ड बैठा कर इसकी जांच करने का […]
धनबाद : शौहर का आरोप है कि उसकी बीवी पूर्ण स्त्री नहीं है. उसके स्त्री अंग विकसित नहीं हैं. जबकि बीबी का आरोप है कि उसका शौहर नपुंसक है. मामला मुख्यमंत्री जन संवाद में पहुंचा. सीएम के निर्देश के बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने सिविल सर्जन को मेडिकल बोर्ड बैठा कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया.
गुरुवार को दोनों पक्षों को सिविल सर्जन कार्यालय बुलाया गया. मेडिकल बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम ने बारी-बारी से शौहर व बीवी की जांच की. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का कर रही थीं. टीम में पीएमसीएच के स्त्री व प्रसव रोग विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिभा राय, सर्जरी से डॉ दिनेश गिंदौरिया व मेडिकिल से डॉ एमके दुबे शामिल थे. दोनों की कई पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच लिखी गयी. सिविल सर्जन कार्यालय में दोनों पक्षों के लोग काफी संख्या में मौजूद थे.
क्या है आरोप
पत्नी पूरी तरह स्त्री नहीं : पति
पति में पुरुषत्व की कमी : पत्नी
डीसी के आदेश पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच
नतीजे के लिए रिपोर्ट का इंतजार
विचित्र केस, रांची के आदेश पर हो रही जांच
मुख्यमंत्री जनसंवाद में इस मामले के पहुंचने के बाद उपायुक्त को मेडिकल बोर्ड बैठा कर मसले को हल करने को कहा गया. उपायुक्त ने मेडिकल बोर्ड के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया. आज जांच की गयी.
बीवी ने कहा – लगातार प्रताड़ित कर रहा शौहर
बीवी ने मुख्यमंत्री जन संवाद में शिकायत की कि उसका शौहर नपुंसक है और उल्टा मुझ पर स्त्रीत्व होने का आरोप लगा रहा है. उसे व उसके परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है. ऐसे में इसकी उचित जांच होनी चाहिए.
नवंबर 2017 में हुआ है निकाह
आरा मोड़ की युवती का निकाह 16 नवंबर 2017 को गजुआटांड़ के युवक से हुआ. कुछ दिनों के बाद खटपट शुरू हो गयी. शौहर का कहना था कि बीवी अाम स्त्रियों जैसी नहीं. उसके प्राइवेट पार्ट को लेकर सवाल उठाने लगा. बीवी को उसके मायके भेज दिया गया. वहीं बीवी ने भी अपने शौहर पर नपुंसक होने का आरोप लगा दिया. इसके बाद महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद में कर दी.
शौहर ने कहा – बीवी में खुद में कमी है
शौहर ने कहा कि बीवी में खुद कमी है और वह बेवजह उस पर आरोप लगा रही है. जब बीवी के परिजनों को यह बात बतायी और कोर्ट जाने की बात कही, तो उल्टा मेरे ऊपर ही आरोप लगा रही है. कहीं भी जांच के लिए तैयार हूं.