मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के किसान भवन पिपरा में पीडीएस डीलरों की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पीडीएस डीलर संघ के जिलाध्यक्ष अभय चंद्र झा ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि भारत सरकार ग्रीन बैंक एटीएम के माध्यम से अनाज वितरण कराना चाहती है, जिसके कारण झारखंड के हजारों पीडीएस डीलरों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. इसको लेकर भारत सरकार की ओर से पहल होनी चाहिए. ताकि झारखंड के हजारों डीलरों को बेरोजगारी की समस्या से बचाया जा सके. बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 जनवरी, फरवरी, मार्च वित्तीय वर्ष 2034-25 माह दिसंबर से जनवरी, फरवरी, मार्च व वित्तीय वर्ष 2025-26 माह मार्च, अप्रैल तक महीनों तक खाद्यान्न वितरण के पश्चात डीलरों के कमीशन को राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिसके कारण डीलरों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. डीलरों ने सरकार से शीघ्र कमीशन भुगतान करने की मांग की है. कहा कि बिहार सरकार द्वारा दुकान से संबंधित भंडार पंजी, वितरण पंजी संधारण की वैधता को समाप्त कर दिया है. ऐसे में झारखंड सरकार से पंजी संधारण की वैधता समाप्त करने की दिशा में आदेश पारित किया जाये. पंजी संधारण की आड़ में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा डीलरों को भयादोहन का शिकार होना पड़ता है. जबकि ऑनलाइन वितरण भंडारण में सब कुछ दिखता है. इस संबंध में सरकार की ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहना है कि कार्डधारियों की शिकायत होने पर ही दुकान की जांच करायी जानी चाहिए ताकि बेवजह दुकान की जांच से डीलर बच सके. मौके पर आजाद अंसारी, अफगान खां, तसलीम खां, प्रमोद मरांडी, मो ताहिर हुसैन, विनय कुमार शाह, अमृत मोहली, रमेश कुमार पंडित, सोखिया देवी, गुलाम सरवर आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : विभिन्न मांगों को लेकर पीडीएस डीलरों की हुई बैठक मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के किसान भवन पिपरा में हुई बैठक
पीडीएस डीलरों ने बकाया भुगतान की मांग की
मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के किसान भवन पिपरा में हुई बैठक
