Deoghar News : शनि मंदिर में 24 मई को होगा वार्षिक पूजनोत्सव, तैयारी शुरू

बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन परिसर स्थित प्रसिद्ध श्री शनि मंदिर में 24 मई को श्री शनि महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन किया जायेगा.

संवाददाता, देवघर : बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन परिसर स्थित प्रसिद्ध श्री शनि मंदिर में 24 मई को श्री शनि महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों व रंग-बिरंगे विद्युत बल्बों से सजावट की जायेगी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है. शनि मंदिर के प्रधान पुरोहित उत्तम ठाकुर ने बताया कि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांच बजे रुद्राभिषेक से होगी, जो दोपहर दो बजे तक चलेगी. संध्या सात बजे से प्रसाद वितरण के साथ-साथ भव्य श्रृंगार पूजा व महाआरती का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर मंदिर पहुंचें और पूरे अनुशासन, शांति एवं श्रद्धा के साथ पूजन कार्यक्रम में भाग लें. हाइलाइट्स – प्रसाद वितरण व भव्य महाआरती का आयोजन, भक्तों से समय पर पहुंचने की अपील

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >