नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सारवां : पुलिस से पुत्री की शीघ्र बरामदगी और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की

सारवां. थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. थाने में दिये आवेदन में पिता ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल की सुबह उसकी पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन करीब एक घंटे तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी और रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. पिता ने यह भी बताया कि पुत्री का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है. पिता ने आशंका जतायी है कि उसकी पुत्री को डमरू तुरी द्वारा ही बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है. उन्होंने पुलिस से पुत्री की शीघ्र बरामदगी और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में पुलिस ने कांड संख्या 45/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >