नाबालिग पुत्री को भगाने का दर्ज कराया मामला

सारवां थाना का मामला

सारवां. थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. थाने में दिये आवेदन में पिता ने जिक्र किया है कि पांच मई की सुबह उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर पता लगाया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को पिंटू वर्मा (19) शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. उन्होंने पुलिस से पुत्री की बरामदगी और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >