देवघर एयरपोर्ट टर्मिनल से टैक्सी सुविधा का शुभारंभ

अब देवघर एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों को ऑटो या अन्य वाहन लेने के लिए टर्मिनल से बाहर आने की आवश्यकता नहीं होगी. एयरपोर्ट से अचल प्रोजेक्ट प्रालि कंपनी ने टैक्सी की सुविधा प्रारंभ की है. एयरपोर्ट ऑथिरिटी से किये गये एग्रिमेंट के अनुसार, यात्रियों को यह सुविधा टर्मिनल के अंदर से ही दी जायेगी.

संवाददाता, देवघर : अब देवघर एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों को ऑटो या अन्य वाहन लेने के लिए टर्मिनल से बाहर आने की आवश्यकता नहीं होगी. एयरपोर्ट से अचल प्रोजेक्ट प्रालि कंपनी ने टैक्सी की सुविधा प्रारंभ की है. एयरपोर्ट ऑथिरिटी से किये गये एग्रिमेंट के अनुसार, यात्रियों को यह सुविधा टर्मिनल के अंदर से ही दी जायेगी. यात्री अगर चाहे तो विमान से उतरने के बाद वहीं से टैक्सी लेकर अपने गंतव्य तक जा सकते है. एयरपोर्ट से बिहार, झारखंड, बंगाल आदि राज्यों के किसी भी शहर तक जाने के लिए टैक्सी बुक की जा सकती है. यात्रियों को इसके लिए कंपनी के अनुसार तय शुल्क का भुगतान करना होगा. इस सुविधा का शुक्रवार को शाम साढ़े तीन बजे विधिवत उद्घाटन एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक प्रवीण कुमार ने किया. इस अवसर पर प्रभारी निदेशक ने बताया कि यात्री इसमें पूरी तरह से सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं. यह पूरी तरह से प्रिपेड सुविधा होगी. यात्री एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आसपास के किसी भी शहर के लिए टैक्सी की बुकिंग कर सकते हैं. मौके पर ऑपरेशन इंचार्ज अभय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >