वोटरों का शत प्रतिशत मैपिंग करायें : बीडीओ

सारवां : पंचायत सचिवालयों में लगा पांच दिवसीय एसआईआर सर्वे कैंप

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की 14 पंचायतों में बुधवार को एसआइआर के तहत मतदाताओं के मैपिंग को लेकर सर्वे कैंप का आयोजन बीडीओ की देखरेख में किया गया. इस दौरान बीडीओ रजनीश कुमार ने मतदाताओं का शत प्रतिशत मैपिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत बीएलओ और सुपरवाइजरों के द्वारा पंचायत सचिवालयों में मतदाताओं का 2003 लेकर 2025 के आवश्यक दस्तावेज को लेकर मतदाताओं से जानकारी ली जायेगी. वहीं, बीडीओ रजनीश कुमार ने कहा कि एसआईआर सर्वे को लेकर कैंप में पोषक क्षेत्र के वैसे मतदाताओं आयोग द्वारा दिए गए नियमावली के अनुसार वेरिफिकेशन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लिया गया. वहीं, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, सुपरवाइजर सुनील कुमार झा, आशीष दुबे द्वारा कुशमाहा, रक्ति और डहुवा पंचायत में एसआईआर मतदाता मैपिंग कार्य की जांच की गयी और प्रक्रिया की आवश्यक जानकारी दी गयी. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव समेत अन्य कर्मी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >