वरीय संवाददाता, देवघर . राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को आरमित्रा स्कूल के महात्मा गांधी प्रशाल में न्यू टेक्नोलॉजी एवं साइंस इनोवेशन आधारित प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान व तकनीक पर आधारित आकर्षक, उपयोगी और रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक, ऊर्जा संरक्षण और डिजिटल नवाचार जैसे विषयों पर तैयार मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. सीनियर वर्ग में सोनाक्षी व रिशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. दिव्यम राज, वैष्णवी व हैप्पी द्वितीय और शौर्य दीप्ति व मुनमुन की टीम तृतीय स्थान पर रही. जूनियर वर्ग में आचमन दीप व अभिषेक कुमार की टीम ने पहला स्थान हासिल किया. जबकि सक्षम व हर्ष राज द्वितीय स्थान पर रहे. अनिमेंश, सूरज कुमार व आलोक कुमार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे.भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी रही प्रथम
भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी भारद्वाज प्रथम, आस्था कुमारी द्वितीय व पुतुल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में अरुण चटर्जी, रीता कुमारी, संगीता कुमारी, विनीता कुमारी और विनोदिनी सिन्हा शामिल रहीं. वहीं भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक सीसीए मेंटोर अर्घ्य बनर्जी थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य विमलेश पंकज, सीसीए को-ओर्डिनेटर श्रीकांत जायसवाल, अरविंद राज जेजवाड़े व मनोज साह की भूमिका सराहनीय रही.॰राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर छात्रों ने विज्ञान और तकनीक आधारित मॉडल किये पेश
