चितरा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर चितरा कोलियरी में विजयादशमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया. साथ ही पथ संचलन कर पूरे चितरा का भ्रमण किया. इस दौरान तिवारी चौक पर स्कूली बच्चों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया. इसके बाद स्वयं सेवक चितरा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जमा हुए. जहां अतिथि विवेका नारायण देव, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत स्वयंसेवकों के द्वारा शस्त्र पूजन किया गया. साथ ही पारंपरिक गणवेश में एकत्र हुए और अनुशासन, संगठन तथा राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया. इसके पूर्व स्वयंसेवकों ने आकर्षक पथ संचलन कर संगठन की शक्ति और एकता का संदेश दिया. मंच से वक्ताओं ने संघ की शताब्दी यात्रा, राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला. वहीं, मुख्य वक्ता विजेंद्र जी ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष केवल संगठन की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा देने वाली है. उन्होंने राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया. वहीं, उत्सव का समापन राष्ट्रगीत और भारत माता की जय के नारों के साथ किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि विवेका नारायण देव, मुख्य वक्ता विजेंद्र, विभाग प्रचारक देवघर डॉ गौरी शंकर, जिला सह संघ चालक राजेश, जिला कार्यवाह, विवेक, जिला प्रचार प्रमुख सपन, खंड कार्यवाह सारठ अमित, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, राजेश सह खंड कार्यवाह अभिषेक, महेंद्र प्रसाद राणा, गुलशन सिंह, टिंकू सिंह, राजकुमार मेश्राम, मनोज चौधरी, संतोष तिवारी, वरुण सिंह, कपिलदेव मल्लिक आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चितरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष सह विजयादशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
