राम जन्म की कथा का मंच देखकर भाव विभोर हुए दर्शक

चितरा के दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में राम लीला महोत्सव आयोजित

चितरा. चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में मां शीतला रामायण प्रचारक मंडल काशी की ओर से राम महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें लगातार दस दिनों तक भगवान राम के विभिन्न लीलाओं का मंचन प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं, सोमवार रात को यज्ञ समिति के अध्यक्ष विवेका नारायण देव ने काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया. प्रथम दिवस रामायण प्रचारक मंडली के कलाकारों ने राम के जन्म लीला सचिव मंचन किया गया. इस अवसर पर कलाकारों ने दिखाया कि राजा दशरथ पुत्र की चाह में काफी व्याकुल रहते थे. राजा के बाद उन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं थी. पुत्र की चाह में उन्होंने तीन शादियां की, लेकिन उसके बावजूद उन्हें पुत्र धन की प्राप्ति नहीं हुई, जिसके बाद गुरु वशिष्ठ की सलाह से राजा पुत्र प्राप्ति के यज्ञ का आयोजन करते हैं. यज्ञ के बाद भगवान प्रसन्न होते हैं. उसके बाद राजा की तीनों रानियां प्रसाद ग्रहण करते और रानी कौशल्या को भगवान श्री राम के रूप पुत्र की प्राप्ति होती है. उसके बाद पूरे अयोध्या में जश्न मनाया जाता है व बधाई गीत गयी गयी है. वहीं, श्री राम जन्म की लीला को देखकर सभी भाव विभोर हो गये. मौके पर इंटर कॉलेज चितरा के प्रभारी प्राचार्य नित्यानंद राय, पंडित प्रताप तिवारी, बालसुध यादव मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चितरा के दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में राम लीला महोत्सव आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >