चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित कोयरी जमुआ गांव के शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन झारखंड प्रांत का 32 वां स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता केंद्रीय कार्य समिति सदस्य हलधर गिरी ने की. वहीं, गिरी ने कहा कि समाज के गरीब वर्ग के लोगों की सहायता करने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है. समाज के लोगों के रोजगार के लिए रूप रेखा बनाकर हम सभी को काम करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में भी सामूहिक रूप से कार्य करना होगा. समाज में सभी वर्ग के लोगों को जोड़ा जाना चाहिए. तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा. वहीं, देवघर जिलाध्यक्ष बालेश्वर गिरी ने कहा कि आज भी हमारे समाज के लोग शिक्षा के क्षेत्र में पीछे हैं. जब तक समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रेरित नहीं किया जायेगा, तब तक समाज के लोग आगे नहीं बढ़ पायेंगे. इसीलिए सभी को शिक्षित बनाने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए. मौके पर मीडिया प्रभारी रंजीत गोस्वामी, मंटू गोस्वामी, सनातन गिरी, मथुरा गिरी, अमर गिरी, अनूप गिरी, राधा देवी, कांति देवी, मोनिका कुमारी, गौरी कुमारी, माही कुमारी, शोभा देवी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स: चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र के काेयरी जमुआ गांव में आयोजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
