झामुमो किसान मोर्चा के प्रखंड कमेटियों का किया गया गठन

मधुपुर के पथलचपटी में झामुमो जिला स्तरीय कमेटी की हुई बैठक

By BALRAM | September 14, 2025 10:36 PM

मधुपुर. शहर के पथलचपटी में रविवार को झामुमो जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भागीरथ गोस्वामी ने की. बैठक में किसान मोर्चा की जिला समिति विस्तारीकरण व प्रखंड स्तर की कमेटियों का गठन किया गया. बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसानों के हित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं. वहीं, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भागीरथ गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले पांच वर्षों की कार्यकाल में कई बड़े काम किया है. बैठक में किसान मोर्चा जिला समिति का विस्तार किया गया. जिसमें अजय कुमार सिंह, दिलीप वर्मा, वानेश्वर मुर्मू को जिला संगठन सचिव, दीपक चौधरी व महेंद्र राय को जिला सह सचिव मनोनीत किया गया है. वहीं, प्रखंड देवघर का अध्यक्ष वरुण यादव को, उपाध्यक्ष त्रिलोकी पंडित, कदीर अंसारी व बालेश्वर पासवान, सचिव प्रेम नाथ दास, कोषाध्यक्ष पंचानन्द मण्डल को मनोनीत किया गया है. सोनारायठाड़ी प्रखंड से अध्यक्ष छोटेलाल यादव, उपाध्यक्ष पुतीलाल सोरेन, अमर कुमार दास व मो जमीरउद्दीन, सचिव विनोद कुमार दास, कोषाध्यक्ष मुस्तकीन अंसारी को मनोनीत किया है. मधुपुर प्रखंड से अध्यक्ष मुख़्तार अंसारी, उपाध्यक्ष भीम वर्मा, पप्पू दास व मोबासीर खान, सचिव बाबूराम टुडू, कोषाध्यक्ष बाबुसर हेंब्रम को मनोनीत किया है. करौं प्रखंड से अध्यक्ष साधुशंकर सोरेन, उपाध्यक्ष विष्णुकांत यादव, पवन मण्डल व मुस्तकीम अंसारी, सचिव राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल को मनोनीत किया है. मोहनपुर प्रखंड से अध्यक्ष विष्णुकांत तांती, उपाध्यक्ष किरजू मुर्मू, मो. मिनाज व परशुराम यादव, सचिव पवन दास, कोषाध्यक्ष वचन तांती को मनोनीत किया है. सारवां प्रखंड से अध्यक्ष शिवनारायण वर्मा, उपाध्यक्ष चुटोनाथ सेवक, धीरेंद्र कुमार वर्मा व बालकिशोर यादव, सचिव खगपत यादव, कोषाध्यक्ष बास्की हज़रा को मनोनीत किया है. देवीपुर प्रखंड से अध्यक्ष सहदेव यादव, उपाध्यक्ष विष्णु यादव, साजिद एकबाल व पूरन टुडू, सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन दास को बनाया है. सारठ प्रखंड से अध्यक्ष पाकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष आलेश्वर मुर्मू, संतोष कुमार मंडल व फुरकान अंसार, सचिव हरधन मरांडी, कोषाध्यक्ष मनोज राय को बनाया है. पालोजोरी प्रखंड से अध्यक्ष शिवम मेहरा, उपाध्यक्ष शांते यादव, केदार मंडल व मसूद अंसारी, सचिव गोपाल सिंह, कोषाध्यक्ष मोटका मुर्मू को बनाया है. मारगोमुंडा प्रखंड से अध्यक्ष नईम अंसारी, उपाध्यक्ष लावाराम हेंब्रम, फिरोज अंसारी व साबिर अंसारी, सचिव विजय सोरेन, कोषाध्यक्ष नेमूल को बनाया है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि के रूप में तनवीरउल हसन अंसारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अबुतालिब अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य प्रकाश मण्डल, डुगु टुडू, नन्द किशोर दास, राहुल चंद्रवंशी, प्रदीप चौधरी, तेज नारायण वर्मा, इश्तियाक मिर्जा, गोपाल दास, प्रहलाद दास, साकिर अंसारी, सोहन मुर्मू, सुनील, विपिन यादव, मृत्युंजय मंडल, मरियम टुडू, अनवर आलम, विजय कोल, अल्ताफ हुसैन, लखेश्वर मुर्मू,अब्दुल रहीम, सत्येंद्र हाजरा आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर के पथलचपटी में झामुमो जिला स्तरीय कमेटी की हुई बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है