कार के धक्के से आइसक्रीम विक्रेता की मौत

माधोपुर देवघर-चकाई पथ पर अनियंत्रित कार के धक्के से आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गयी.

माधोपुर के पास देवघर-चकाई पथ पर हुआ हादसा वरीय संवाददाता, देवघर देवघर-चकाई पथ पर माधोपुर स्थित बाइक शोरुम के पास तेजी व लापरवाही से गुजर रही अनियंत्रित कार ने आइसक्रीम विक्रेता को धक्का मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक आइसक्रीम विक्रेता का नाम गोपाल यादव (51 वर्ष) है, जो बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गादी गांव का रहनेवाला था. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी. सूचना पाकर ओपी प्रभारी एएसआइ राजकुमार टुडू पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के भाई लक्ष्मी यादव ने बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दिये बयान में बताया कि गोपाल ट्रॉली से आइसक्रीम बेचने जा रहा था. उस क्रम में माधोपुर पार्क के पहले बाइक शोरूम के पास वह पहुंचा ही था कि तेजी व लापरवाही से जा रही अनियंत्रित कार ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. घटना में गोपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पाकर वे लोग घटनास्थल पहुंचे तो इलाज के लिये उसे देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >