विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी

मधुपुर : कवि, लेखक, नाटककार, कलाकार, संगीतकार, समाज सुधारक और दार्शनिक के रूप में भूमिकाएं थीं

मधुपुर. शहर के मीना बाजार स्थित सरजू कानन परिसर में शनिवार को झारखंड बंगाली समिति के तत्वावधान में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित बंगाली समिति के सदस्यों ने रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंगाली समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विद्रोह मित्रा ने कहा कि आज सभी को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि हमलोग ऐसे महापुरुष, महान कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत, साहित्य एवं संगीत में उनके अपार योगदान को याद रखें, ताकि आने वाली पीढ़ी भी ऐसे महान कवि को स्मरण करती रहे. इस अवसर पर लोगों ने उनकी कालजयी गीत “हे नूतन देखा दाओ आर बार” प्रस्तुत किया. वहीं बच्चों की ओर से बारी-बारी से कविता, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ. मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार सिन्हा, लखी राणी दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >