deoghar news : तपती गर्मी का असर, बाबा मंदिर में घटे भक्त

भीषण गर्मी का असर बाबा मंदिर में दिखने लगा है. गुरुवार को बाबा मंदिर में सुबह सात बजे तक भक्तों की आवाजाही दिखी, वहीं दिन चढ़ने के साथ भक्तों की संख्या में कमी होती गयी.

संवाददाता, देवघर : भीषण गर्मी का असर बाबा मंदिर में दिखने लगा है. गुरुवार को बाबा मंदिर में सुबह सात बजे तक भक्तों की आवाजाही दिखी, वहीं दिन चढ़ने के साथ भक्तों की संख्या में कमी होती गयी. सुबह 10 बजे तक पूरा परिसर खाली हो गया. इसका असर कूपन व्यवस्था पर भी दिखा. मंदिर का पट खुलने से लेकर बंद होने तक आम कतार पूरी तरह से खाली रही. वहीं आठ सौ से अधिक लोगों ने कूपन लेकर जलार्पण किये. बेगुसराय से आये भक्त रामकृपाल सिंह ने पूजा करने के बाद बताया कि प्रचंड गर्मी है. बाबा मंदिर गये जल-फूल लेने के बाद जब कतार में जा रहा था, तो मंदिर में बने कतार व्यवस्था को देखा. गर्मी में हिम्मत नहीं हो रही थी कि कतार में जायें, इसलिए हम पांच लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कूपन व्यवस्था से जाना बेहतर समझा. अच्छी व्यवस्था है. पट बंद होने तक 881 लोगों ने कूपन व्यवस्था का लाभ लिया. इसमें अधिकतर विमान से आये तथा बुजुर्ग लोग शामिल थे. पट बंद होने तक करीब पांच से सात हजार भक्तों ने पूजा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >