शहीद कालीपद महतो की मनायी गयी 19वीं पुण्यतिथि

कोलियरी क्षेत्र के काड़ामारा गांव में शहीद काली पद महतो की 19वीं पुण्यतिथि मनायी गयी.

चितरा. कोलियरी क्षेत्र के काड़ामारा गांव में शहीद काली पद महतो की 19वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर भाकपा के पशुपति कोल, पूर्व जिपस छाया कोल, रघुनंदन सिंह, गणेश मंडल, होपना मरांडी, हरीश चंद्र महतो, काजल यादव समेत अन्य ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि काली पद महतो दलितों के आवाज थे और उनके निधन से समाज को बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया और समाज के सभी वर्गों के शिक्षित होने की आवश्यकता जतायी. पुण्यतिथि पर वक्ताओं ने उनके विचारों को फैलाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया. इस मौके पर अमूल्य महतो, बलराम यादव, अमित मंडल सिकंदर पंडित, दीपक कुमार महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >