Deoghar news : खिजुरिया मौजा में 150 लोगों को नोटिस, 15 तक मांगी गयी जमीन के दस्तावेज

मोहनपुर अंचल स्थित खिजुरिया मौजा में कांवरिया पथ के आसपास रहने वाले करीब 150 लोगों को मोहनपुर सीओ अमृता कुमारी ने नोटिस भेजा है और अपना पक्ष रखने को कहा है.

संवाददाता, देवघर. मोहनपुर अंचल स्थित खिजुरिया मौजा में कांवरिया पथ के आसपास रहने वाले करीब 150 लोगों को मोहनपुर सीओ अमृता कुमारी ने नोटिस दिया है. नोटिस में 15 अप्रैल को मोहनपुर अंचल कार्यालय में संबंधित भूमि के दावेदारों को जमीन के दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है. सीओ ने नोटिस में जिक्र किया है कि कलकत्ता हाइकोर्ट में खिजुरिया मौजा की भूमि को लेकर चल रहे कलकत्ता कॉमर्शियल बैंक लिमिटेड बनाम प्रदीप नाहर के मामले में पारित आदेश के अनुसार सात अप्रैल को देवघर डीसी ने खिजुरिया मौजा में संबंधित भूमि पर रहने वाले व्यक्ति के बारे में रिपोर्ट मांगी है, जिसके आलाेक में सीओ ने दाग नंबर एक से 65 तक भूमि पर दावा व दखल-कब्जा करने वाले रैयत सहित अन्य लोगों को नोटिस भेजकर 15 अप्रैल को मोहनपुर अंचल कार्यालय में सुबह 11 बजे साक्ष्य, कागजात व प्रमाण के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. सीओ के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक बाबूलाल रवानी, अमीन अविनाश कुमार सहित चौकीदार ने पूरे खिजुरिया मौजा के कुल 446 एकड़ भूमि का सर्वे किया, उक्त भूमि में जिन-जिन लोगों का मकान व दखल-कब्जा था उन लोगों को नोटिस दिया गया. अंचल की टीम ने करीब पांच घंटे तक सर्वे किया. इस दौरान कलकत्ता हाइकोर्ट में अपीलकर्ता प्रदीप नाहर के केयरटेकर सुधीर दास भी थे. वर्ष मई 2025 में भी कलकत्ता हाइकोर्ट से एक टीम खिजुरिया आयी थी और पूरे मौजा का सर्वे किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMARNATH PODDAR

AMARNATH PODDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >