करौं. प्रखंड स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने की. बैठक में मध्याह्न भोजन योजना, पोशाक, छात्रवृत्ति, ई-विद्या वाहिनी में छात्र व शिक्षक की उपस्थिति दर्ज करने, किताब, कॉपी, शिक्षकों के नियमित आने जाने सहित अन्य बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गयी. संदीप कुमार मोदी ने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना है. सभी विद्यालयों में समय पर सीसीटीवी कैमरा लगायें, जिसे लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बताया कि सरकार के निर्देश दिये जाने वाले सभी प्रकार के आदेश का समय पर पालन कर प्रखंड संसाधन केंद्र में समय पर उसकी प्रति जमा करें. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मध्याह्न भोजन योजना बंद न हो इसका ख्याल रखें. जिन विद्यालयों में सरकारी निर्देश का पालन नहीं किया जायेगा. वहां के वेतन व मानदेय बंद करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी को तुरंत सूचित किया जायेगा. मौके पर संकुल साधन सेभी राकेश कुमार राय, जितेंद्र नाथ शर्मा, मो. सत्तार, मोती रवानी, इरशाद आलम राजदीप झा, पंकज स्वर्णकार,उदय कुमार राय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
