Deoghar News : बसोंं की हड़ताल समाप्त, शनिवार से आइएसबीटी से चलेंगी सभी बसें

देवघर बस ऑनर्स एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त हो गयी. शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्यों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गयी.

संवाददाता, देवघर : देवघर बस ऑनर्स एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त हो गयी. शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्यों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गयी. इसकी जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा ने दी. हड़ताल के बावजूद बसों को गलियों, मुहल्लों व पेट्रोल पंप के आसपास से संचालन करने पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के बाद यह बैठक बुलायी गयी थी. बैठक में स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने मध्यस्थता की, जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब सभी बसों का संचालन जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रूटों पर आइएसबीटी से ही किया जायेगा. आइएसबीटी में 24 घंटे होगी पुलिस की तैनाती बैठक के दौरान जब मोनिका बस के मालिक को फोन कर बताया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बस से यात्रियों को उतार दिया और बिना पैसे दिये बस नहीं चलने देने की बात कही. इस पर तत्काल डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी को जानकारी दी गयी और संबंधित थाने को सूचित किया गया. एसोसिएशन ने बस अड्डा सुनसान जगह पर होने के कारण 24 घंटे पुलिस को तैनात करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, जिसे प्रशासन ने मान लिया. साथ ही एसोसिएशन ने रूट में जसीडीह, रतनपुर, बाजार समिति के आगे दूध कोठी, रामपुर पानी टंकी, नौलक्खा मंदिर, शहीद आश्रम रोड और राम जानकी मंदिर में बस स्टॉपेज देने की मांग की. डीटीओ ने इस पर शनिवार को नगर आयुक्त के साथ बैठक कर निर्णय लेने की बात कही. तय रूट पर स्टॉपेज देने पर होगा विचार विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि बस ऑनर्स एसोसिएशन और प्रशासन दोनों बस के पहिए के समान हैं. एक-दूसरे के सहयोग के बिना संचालन संभव नहीं है. डीसी से चर्चा और डीटीओ संग बैठक के बाद सहमति बनी और एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने का एलान किया. शनिवार से सभी बसें आइएसबीटी से संचालित होंगी और तय रूट पर स्टॉपेज को लेकर अंतिम निर्णय नगर आयुक्त की बैठक में लिया जायेगा. मौके पर तीनों एमवीआइ, विभाग के प्रधान लिपिक विमल कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार, एसोसिएशन के सचिव विनोद झा, कार्तिका नंद झा, गणेशानंद झा, किसन झा, सहित अन्य बस मालिक मौजूद थे. हुाइलाइट्स एसोसिएशन और प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल समाप्त आइएसबीटी से तय रूटों पर ही संचालित होंगी सभी बसें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >