सारवां: मास व्यापी हरिनाम कीर्तन से गुंजायमान हुआ मंदिर

सारवां में संकीर्तन का आयोजन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र में बैशाख माह को लेकर बुधवार से मास व्यापी हरि भजन सह हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर मां काली कीर्तन मंडली पांचूडीह की ओर से हरिभजन कीर्तन व नगर भ्रमण का कार्यक्रम किया गया. साथ ही पांचुडीह, गोला बाजार जगहों में नगर भ्रमण कर रामधुन की गंगा बहायी. जबकि लश्करडीह, दुलीडीह, बिशनपुर, भजलपुर, ठाड़ी, झिकटी, बनवरिया, जमुवा, गोंडलवारी, ताराजोरा, भगन, लखोरिया आदि गांवों में मास व्यापी हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें पुजारी एकांत वर्मा, शेरू झा, खोल वादक मदन प्रसाद गुप्ता, इंदर वर्मा, नरेश वर्मा बड़ा व छोटा, गौतम दत्ता, पंचम वर्मा, दीनदयाल वर्मा, भूदेव वर्मा, दुःखी साह, राजू वर्मा, पिंटू वर्मा, शंभू दास, रंजीत लाल, पंचू दास, रामदेव वर्मा, सोनू ठाकुर, रंजीत साह, रंजीत चक्रवर्ती, कन्हैया वर्मा, आनंद कुमार, पवन साह, छोटे ठाकुर, नंदू लाल, पुरोहित मोहन झा ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >