अक्षय तृतीया पर महादेव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सारवां: अक्षय तृतीया पर शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

सारवां. अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के महादेव मंदिरों में अहले सुबह से ही दर्शन-पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. इस दौरान लोगों ने देवाधिदेव महादेव के विग्रह स्वरूप शिवलिंग पर गंगाजल, विल्व पत्र के साथ बेल फल अर्पित कर परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मौके पर पंडित सह शास्त्री महेश पांडे ने बताया कि वैशाख माह में अक्षय तृतीया के अवसर पर जो कोई भी बाबा को बेल पत्र और बेल फल अर्पित करता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और उस पर बाबा की कृपा बनी रहती है. उन्होंने बताया कि बेल शीतलता का प्रतीक है, इसलिए इसका विशेष महत्व है. इस अवसर पर क्षेत्र के दुखियानाथ महादेव मंदिर सारवां, बाबा मनकेश्वरनाथ महादेव बनवरिया, बाबा देवपहरी नाथ, बाबा भूतनाथ तुतरा पहाड़ी, बैजनाथपुर शिवालय सहित क्षेत्र के अन्य दर्जनों शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने सुबह पूजा-अर्चना कर विल्व पत्र और बेल फल अर्पित किया. कार्यक्रम के दौरान पंडित हनु झा, पंडित बालमुकुंद पांडे के अलावा उदय सिंह, शिबू सिंह सहित अन्य श्रद्धालु और सहयोगी विभिन्न मंदिरों में उपस्थित रहे. वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए शरबत की व्यवस्था भी की गयी, जिससे लोगों को राहत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >