Deoghar News : दो बसों से वसूला गया 29,300 रुपये जुर्माना

शुक्रवार को डीटीओ के निर्देश पर एमवीआइ के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान जसीडीह रोड में खड़ी दो बसों पर कार्रवाई की गयी.

संवाददाता, देवघर : देवघर में बस ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा आइएसबीटी से बसों के परिचालन के विरोध में घोषित हड़ताल के बीच चोरी-छिपे शहर के विभिन्न हिस्सों से बसों का परिचालन जारी है. दूसरी ओर जिला प्रशासन और नगर निगम पुराना मीना बाजार स्थित बस स्टैंड से संचालित करने के खिलाफ सख्त रुख अपनाये हुए हैं. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्थिति में पुराने बस स्टैंड से परिचालन की इजाजत नहीं दी जायेगी. इस क्रम में शुक्रवार को डीटीओ के निर्देश पर एमवीआइ के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान जसीडीह रोड में खड़ी दो बसों पर कार्रवाई की गयी, जिनके पास फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस और अन्य कागजात अधूरे पाये गये. साथ ही, नो पार्किंग और परमिट उल्लंघन के मामलों में एक बस पर 16,650 रुपये और दूसरी पर 12,650 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस तरह कुल 29,300 रुपये जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के दौरान एमवीआइ अमित कुमार झा, प्रथम कुमार रजवार, यातायात प्रभारी माइकल कोड़ा, सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी बसें केवल परमिट के अनुसार निर्धारित समय में ही खड़ी हों और परिचालन केवल आइएसबीटी से किया जाये. प्रशासन के इस एक्शन से यह स्पष्ट है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. हाइलाइट्स एमवीआइ के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >