देवघर: सदर अस्पताल में इलाजरत रिमांड होम की दो लड़कियां गंभीर रूप से बीमार हैं. इन दोनों को लंबे इलाज व पौष्टिक भोजन की जरूरत है. अस्पताल के डॉक्टर बीपी सिंह की देखरेख में रिमांड होम की लड़कियों का इलाज चल रहा है.
इस संबंध में डॉ बीपी सिंह ने बताया कि इलाजरत एक लड़की को मिरगी की शिकायत है. जांच के लिए सिटी स्कैन, इइजी कराने की सलाह रिमांड होम की प्रभारी को दिया गया है.
क्योंकि अस्पताल में भरती करने के बाद एक लड़की को मिरगी आयी थी. वहीं दूसरी लड़की का एक्सरे किया जायेगा. वहीं दोनों लड़की को हीमोग्लोबिन कम है. दोनों पीड़ित मरीज को ब्लड चढ़ाया जा रहा है. एनेमिक होने के साथ ही पौष्टिक भोजन नहीं मिलने के कारण कुपोषित भी है. जब तक दोनों लड़की का हीमोग्लोबिन सही एवं स्थिति में सुधार नहीं होगा तब तक सदर अस्पताल में इलाज चलता रहेगा.
जिला प्रशासन की ओर से कोई देखने तक नहीं आया : रिमांड होम की दोनों लड़की के अस्पताल में भरती होने के बाद से जिला प्रशासन की ओर से देखने तो दूर, अस्पताल प्रबंधन से स्थिति के बारे में जानने की कोशिश तक कोई नहीं की गयी है.
सिटी स्कैन व इइजी जांच अस्पताल में नहीं है उपलब्ध : सदर अस्पताल में सिटी स्कैन व इइजी जांच उपलब्ध नहीं है. रिमांड होम की एक लड़की की सिटी स्कैन व इइजी होनी है लेकिन अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने के कारण शीघ्र जांच कराने की सलाह दी है.
