भंग की जाये बाजार समिति

देवघर: सीपी ड्रोलिया रोड स्थित जिला खुदरा दुकानदार संघ के कार्यालय में एक बैठक हुई. इसमें झारखंड प्रांत में चल रहे कृषि उत्पादन बाजार समिति को भंग करने के लिए चलाये जा रहे आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है. साथ ही संघ ने हेमंत सोरेन सरकार से मांग की है कि बिहार की […]

देवघर: सीपी ड्रोलिया रोड स्थित जिला खुदरा दुकानदार संघ के कार्यालय में एक बैठक हुई. इसमें झारखंड प्रांत में चल रहे कृषि उत्पादन बाजार समिति को भंग करने के लिए चलाये जा रहे आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है.

साथ ही संघ ने हेमंत सोरेन सरकार से मांग की है कि बिहार की ही तरह झारखंड में कृषि उत्पादन बाजार समिति की भंग कर देना चाहिए. बाजार समिति से सरकार, व्यापारी, किसान व आम जनता का कोई भला होने वाला नहीं है. बैठक की अध्यक्षता नारायण कुमार टिबड़ेवाल ने की.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, बाजार भंग करने के लिए रांची में होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेने लिए 10 नवंबर को बाजार समिति परिसर में व्यावसायियों की एक आम बैठक बुधराम साह लेन स्थित चीनी गोला में प्रस्तावित है. उसमें आंदोलन को गति देने के लिए जन -जागरण अभियान चलाने पर विचार किया जायेगा. बैठक में सुरेश चंद्र रूंगटा, शीतला चरण द्वारी, पवन बरनवाल, रवींद्र बरनवाल, मनोज गुप्ता, राजेश केसरी, अनूप केसरी, अनिल केसरी, रौशन गुप्ता, सुकदेव बरनवाल, मुकेश गुप्ता, प्रदीप भदानी, गणोश बरनवाल आदि थे. यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश केसरी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >