देवघर: आज दोपहर दो बजे बाबा मंदिर परिसर में स्थित नंदी बाबा का वार्षिक पूजा का आयोजन किया जायेगा. पूजा का आयोजन नंदी बाबा मंदिर में बैठने वाले पुरोहित पांडे परिवार की ओर से किया जा रहा है.
पूजा के अध्यक्ष रमा शंकर पांडे ने जानकारी देते बताया की दोपहर दो बजे से बाबा की पूजा वैदिक विधि विधान से परिवार के पुरोहित कार्तिक महाराज प्रारंभ करेंगे.
वहीं पूजा में कारु महाराज चंडी पाठ करेंगे. पूजा के मध्य में कुमारी पूजा उसके उपरांत कुमारी एवं ब्राह्मण भोजन के उपरांत हवन के पश्चात पूजा का समापन किया जायेगा. पूजा को सफल बनाने के लिये पिछले एक सप्ताह से परिवार के मुख्य रूप से श्री राम तिवारी, गोरे लाल पांडे, मानिक पांडे, पंकज पांडे, विजय पांडे, तपन पांडे, रविंद्र पांडे, मनोज पांडे सहित पांडे परिवार के अधिकतर सदस्य लगे हुए हैं.
