30 से कम बच्चे उपस्थित रहे, तो कटेगा मानदेय : सीडीपीओ

सारठ: प्रखंड किसान भवन में प्रभारी सीडीपीओ अमित कुमार ने सेविकाओं के साथ बैठक की. प्रभारी सीडीपीओ ने पर्यवेक्षिकाओं को केंद्र संचालन पर कड़ा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 30 से कम बच्चे उपस्थित रहने पर संबंधित केंद्र की सेविका पर कार्रवाई होगी व पर्यवेक्षिका का मानदेय काटा जायेगा. मासिक बैठक में भाग नहीं लेने […]

सारठ: प्रखंड किसान भवन में प्रभारी सीडीपीओ अमित कुमार ने सेविकाओं के साथ बैठक की. प्रभारी सीडीपीओ ने पर्यवेक्षिकाओं को केंद्र संचालन पर कड़ा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 30 से कम बच्चे उपस्थित रहने पर संबंधित केंद्र की सेविका पर कार्रवाई होगी व पर्यवेक्षिका का मानदेय काटा जायेगा.

मासिक बैठक में भाग नहीं लेने वाली सेविकाओं का रिपोर्ट देने की बात कही गयी ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके. अनुश्रवण समिति कार्यालय से जितने प्रकार के प्रपत्र की रिपोर्ट मांगी जाती है, उसे शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया.

इस अवसर पर पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी, कविता कुमारी, लता कुमारी, सेविका शैल झा, मजहबी आरा, रूकसाना खातून, सुमित्र देवी, रश्मि राय, गीता देवी, नीरा देवी, सुलोचना देवी, सूरजमणी हेंब्रम, सुलेखा देवी, विद्यारानी व दीनानाथ, रीना देवी, पुष्पा देवी, प्रमीला देवी आदि मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >