Deghar news : बाबा दरबार में उमड़े श्रद्धालु , देर से बंद हुआ पट, कूपन लेकर 4525 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रद्धालु उमड़ पड़े. भक्तों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर परिवार के मंगलकामना मांगी. वहीं 4525 श्रद्धालुओं ने कूपन लेकर जलार्पण किया.

संवाददाता, देवघर . शुक्रवार को बाबा मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी . सुबह से ही आम और खास कतारों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि बाबा मंदिर का पट निर्धारित समय से करीब तीन घंटे विलंब से, शाम सवा सात बजे बंद किया गया. भीड़ का आलम ऐसा था कि आम कतार ओवरब्रिज से होते हुए क्यू कॉम्प्लेक्स के बाहर तक पहुंच गया. सुबह पट खुलते ही दैनिक पूजा के बाद पांच बजे से आम भक्तों के लिए जलार्पण शुरू हुआ. वहीं, शीघ्र दर्शनम कूपन लेकर कुल 4525 श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया. मंदिर परिसर में मुंडन और उपनयन संस्कार के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. भक्तों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर परिवार के मंगलकामना मांगी. इधर प्रशासनिक भवन में भीड़ काबू से बाहर होने लगी तो भीतरखंड कार्यालय का गेट करीब आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया. वहीं अधिकारियों ने भक्तों को सामने वाले दरवाजे से आने का अनुरोध किया. सुबह आठ बजे जैसे ही शीघ्र दर्शन कूपन काउंटर खुला, वहां भी लंबी कतारें लग गयीं. कूपन लेने वालों को भी दर्शन के लिए औसतन एक से डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ा, जबकि आम कतार में भक्तों को तीन घंटे से अधिक समय लग रहा था. भीड़ नियंत्रित करने के लिए मंझला खंड में सुबह से ही काठ गेट व्यवस्था लागू रही. स्थानीय प्रशासन लगातार व्यवस्था संभालने में जुटा रहा, लेकिन भक्तों की आस्था के सामने हर इंतजाम अप्रभावी दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >