आया सात दावेदारों का नाम

देवघर: मोहनपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पुस्तकालय भवन में हुई. बैठक में नये भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति पर सहमति बनानी थी. लेकिन तीन घंटे तक चली माथा-पच्ची के बावजूद प्रखंड अध्यक्ष पर सहमति नहीं बन पायी. कार्यकर्ता एक व्यक्ति पर प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बना पाये, आपस में गहमी-गहमी […]

देवघर: मोहनपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पुस्तकालय भवन में हुई. बैठक में नये भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति पर सहमति बनानी थी. लेकिन तीन घंटे तक चली माथा-पच्ची के बावजूद प्रखंड अध्यक्ष पर सहमति नहीं बन पायी. कार्यकर्ता एक व्यक्ति पर प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बना पाये, आपस में गहमी-गहमी चलती रही. देखते-देखते सात दावेदार प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए खड़ा हो गये.

दावेदारों में गणोश राय, पप्पू राव, संजय गुप्ता, राजेंद्र भोक्ता, चितरंजन झा, लीलू मंडल व नरेंद्र यादव है. इन सातों को भी आपस में सहमति बनाने का अवसर दिया गया गया, लेकिन कोई भी प्रखंड अध्यक्ष पद का मोह त्यागने को तैयार नहीं हुए. बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष नवल किशोर राय को सात दावेदारों ने अपना नाम सौंपा.

इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि सातों दावेदारों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी जायेगी. इसमें तीन उन दावेदारों के नामों को प्राथमिकता देते हुए अनुशंसा की जायेगी, जिनके समर्थन में अधिक कार्यकर्ता थे. एक सप्ताह के अंदर प्रदेश कमेटी प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा कर देगी. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, जगरनाथ यादव, चंद्रमोलेश्वर यादव, उदयनारायण साह, राजेश गुप्ता, महेंद्र यादव, विशेश्वर यादव, सुमन घोष, अजय यादव व रामू यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >