आज पधारेंगे गणपति देवा

सजा पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य प्रतिमा देवघर : धार्मिक नगरी देवघर में सोमवार को भगवान गणोश पधारेंगे. इसको लेकर शहर में धार्मिक माहौल है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणोश का उत्सव बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए बड़ा–बड़ा पंडाल बनाये हुए हैं. मूर्तिकार भी भगवान को अंतिम रूप देने में जुटे […]

सजा पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य प्रतिमा

देवघर : धार्मिक नगरी देवघर में सोमवार को भगवान गणोश पधारेंगे. इसको लेकर शहर में धार्मिक माहौल है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणोश का उत्सव बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए बड़ाबड़ा पंडाल बनाये हुए हैं. मूर्तिकार भी भगवान को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.

शहर के वीरेश वर्मा, गिरीश वर्मा, चुप्पा ठाकुर पाल, पांडू पाल, पप्पू फलाहारी पाल, लखन पाल आदि दर्जनों मूर्तिकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर शहर के 20 से अधिक जगहों में सड़क के किनारे भव्य पंडाल बनाया गया है. आकर्षक विद्युत सज्ज से सजाया गया है. शिव पुत्र सिद्धि विनायक की पूजा धूमधाम से करने की तैयारी चल रही है. कई जगहों पर भगवान के दर्शन करने आये भक्तों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गयी है. पूरा शहर गणोश रंग में रंग गया है. शाम से ही मूर्ति को वेदी पर रखने के लिए ले जा रहे हैं.

यहां हो रही है

पूजा

शिवगंगा तट स्थितगणोश कला मंदिर

भैरा बाजारनिराला समाज

कास्टर टाऊनकेके एन ग्रुप

बैद्यनाथ लेनब्राह्म समाज

गणोश मार्केटगणोश मार्केट पूजा समिति

डोमासी मोड़ स्थितगुलाब समाज

बैद्यनाथ लेनदशरथ समाज

बैद्यनाथ लेनपांडव समाज

दु:खी साह लेनबॉयज क्लब

बम बम बाबा पथमुर्गाडीह पूजा समिति

कालीराखाकालीराखा समाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >