मनरेगा मजदूर की दब कर मौत

देवघर: मोहनपुर प्रखंड स्थित बीचगढ़ा पंचायत के महियामोह गांव में सोमवार शाम पांच बजे मनरेगा कुएं में मजदूर दिगंबर यादव (35) की दब कर मौत हो गयी. दिगंबर कुएं की खुदाई कर रहा था, अचानक मिट्टी व पत्थर उसके ऊपर गिर पड़ा. इससे घटना स्थल पर ही दिगंबर की मौत हो गयी. जबकि कुएं के […]

देवघर: मोहनपुर प्रखंड स्थित बीचगढ़ा पंचायत के महियामोह गांव में सोमवार शाम पांच बजे मनरेगा कुएं में मजदूर दिगंबर यादव (35) की दब कर मौत हो गयी.

दिगंबर कुएं की खुदाई कर रहा था, अचानक मिट्टी व पत्थर उसके ऊपर गिर पड़ा. इससे घटना स्थल पर ही दिगंबर की मौत हो गयी.

जबकि कुएं के अंदर काम कर रहे दो अन्य मजदूर केशो महतो व रामंचद्र यादव बाल-बाल बच गये. मनरेगा का कुआं लाभुक कुलदीप महतो का था. कुएं की खुदाई 28 फीट हो चुकी थी. मृतक के दो पुत्र हैं. घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >