अशोक व जवाहर के केस में नवीन यादव ने दी गवाही

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:02 PM

विज्ञापन

मामला : नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने काविधि संवाददाता, देवघरएडीजे दो की अदालत में चल रहे सेशन केस नंबर 425/13 राज्य बनाम अशोक प्रसाद व अन्य मामले में बचाव पक्ष से नवीन कुमार यादव की गवाही हुई. गवाह ने आरोपितों के पक्ष में गवाही दी और घटना में संलिप्तता न होने की बात […]

विज्ञापन

मामला : नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने काविधि संवाददाता, देवघरएडीजे दो की अदालत में चल रहे सेशन केस नंबर 425/13 राज्य बनाम अशोक प्रसाद व अन्य मामले में बचाव पक्ष से नवीन कुमार यादव की गवाही हुई. गवाह ने आरोपितों के पक्ष में गवाही दी और घटना में संलिप्तता न होने की बात कही. सफाई साक्ष्य के तौर यह पहला गवाह दिया गया. अदालत में इस केस की सुनवाई के लिए अगली तिथि छह फरवरी को निर्धारित की गयी है. मामला यौन शोषण का है. बरमसिया रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने यह केस महिला थाना में कांड संख्या 150/13 दर्ज कराया है जिसमें तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद व तत्कालीन जिला जन संपर्क पदाधिकारी जवाहर कुमार को आरोपित किया है. पीडि़ता समेत करीब एक दर्जन लोगों की गवाही इस केस में हो चुकी है. मुकदमे का स्पीडी ट्रायल हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola