चोरी के प्रयास में एक को जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 9:03 PM
देवघर. बीती रात नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड मुहल्ले में चोरी का प्रयास करते एक युवक को मुहल्लेवासियों ने दबोचा. उसके बाद मुहल्लेवासियों ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी. सूचना पाते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे व युवक को हिरासत में लेकर वापस थाना पहुंचे. जहां पूछताछ के क्रम में उसने अपना […]
देवघर. बीती रात नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड मुहल्ले में चोरी का प्रयास करते एक युवक को मुहल्लेवासियों ने दबोचा. उसके बाद मुहल्लेवासियों ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी. सूचना पाते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे व युवक को हिरासत में लेकर वापस थाना पहुंचे. जहां पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम शंकर चौधरी बताया. जबकि घर बांका जिलांतर्गत चानन थाना के पेलवा गांव बताया. देर शाम सलोनाटांड़ निवासी चंदन पंाडेय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शंकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ज्ञात हो सप्ताह भर पूर्व सलोनाटांड़ मुहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक ही रात तीन से चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










