...सर मोहनपुर पुलिस भी वसूलती है वाहनों से पैसे

देवघर. एसपी के इसी कार्यक्रम में झारखंड पुलिस पर भी दो लोगों ने सवाल उठा दिया. मोहनपुर थाने के चुल्हिया गांव के हेमंत चौधरी व छोटबहियारी गांव के गौरीशंकर यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए कहा कि …सर मोहनपुर थाने की पुलिस भी जयपुर रोड पर प्रत्येक बुधवार को वाहनों के कागजात की जांच […]

देवघर. एसपी के इसी कार्यक्रम में झारखंड पुलिस पर भी दो लोगों ने सवाल उठा दिया. मोहनपुर थाने के चुल्हिया गांव के हेमंत चौधरी व छोटबहियारी गांव के गौरीशंकर यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए कहा कि …सर मोहनपुर थाने की पुलिस भी जयपुर रोड पर प्रत्येक बुधवार को वाहनों के कागजात की जांच के नाम पर अवैध पैसे वसूलती है. अगर कागजात नहीं रहता है तो पैसे मांगना शुरू कर देती है. इस शिकायत पर एसपी ने थाना प्रभारी को कड़ी चेतावनी दी. एसपी ने कहा वैसे अमूमन पैसे की लेन-देन पर पहल दोनों तरफ से होती है. अक्सर देखा जाता है कि वाहन के कागजात नहीं रहने पर फाइन देकर परची कटाने के बजाय लोग 100-50 देकर मामले को सलटाने का प्रयास करते हैं. यह बिल्कुल गलत है. अवैध रूप से 100 रुपये देने की बजाय वाहन मालिक को 200 रुपये देकर परची कटवा लेना चाहिए. यह पैसा सरकार के खाते में जायेगी. अगली दफा वाहनों का कागजात साथ में रखना चाहिए. एसपी ने लोगों से कहा कि वाहनों से अगर अवैध वसूली की घटना होती है तो तुरंत सीधे मुझे फोन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >