बिजली संकट से जूझ रहे लोग उतरे सड़क पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 11:03 PM
– समस्या के निबटारे के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र- बिजली के अभाव में व्यवसाय में हो रहा है आर्थिक नुकसानसंवाददाता, देवघर एसबी राय रोड, शिक्षा सभा चौक से बुद्ध राम चौक तक पिछले एक सप्ताह से बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है. बिजली संकट से परेशान लोगों ने सोमवार को […]
– समस्या के निबटारे के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र- बिजली के अभाव में व्यवसाय में हो रहा है आर्थिक नुकसानसंवाददाता, देवघर एसबी राय रोड, शिक्षा सभा चौक से बुद्ध राम चौक तक पिछले एक सप्ताह से बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है. बिजली संकट से परेशान लोगों ने सोमवार को नरसिंग सिनेमा हाल के समीप सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों के अलावा दुकानदारों की शिकायत है कि बिजली के अभाव में कामकाज प्रभावित होती है. व्यवसाय में आर्थिक रूप से क्षति हो रही है. लो वोल्टेज की समस्या भी मुहल्ले के लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है. पीडि़त रिंकु देवी, शिव शंकर गुप्ता, बालेश्वर मंडल, संतोष कुमार गुप्ता, गणेश वर्मा, शशि शंकर नरौने, नीलम देवी, रवि शंकर, डॉ एसएन झा आदि ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मांग किया है कि यथाशीघ्र क्षेत्र में व्याप्त बिजली की समस्या दूर करें. वरना चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










