मोहनपुर में मनरेगा के सोशल ऑडिट में नहीं जुटी भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2014 8:18 AM

विज्ञापन

देवघर: मोहनपुर प्रखंड सभागार में मनरेग के सोशल ऑडिट का उदघाटन सीओ सुशांत मुखर्जी ने किया. प्रखंडस्तरीय सोशल ऑडिट सह जनसुनवायी में मजदूरों की अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पायी. जिस कारण मजदूरों की समस्याएं अधिक नहीं दर्ज हो पायी. केवल खानापूर्ति कर सोशल ऑडिट समाप्त कर दिया गया. बताया जाता है कि प्रचार-प्रसार के अभाव […]

विज्ञापन

देवघर: मोहनपुर प्रखंड सभागार में मनरेग के सोशल ऑडिट का उदघाटन सीओ सुशांत मुखर्जी ने किया. प्रखंडस्तरीय सोशल ऑडिट सह जनसुनवायी में मजदूरों की अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पायी.

जिस कारण मजदूरों की समस्याएं अधिक नहीं दर्ज हो पायी. केवल खानापूर्ति कर सोशल ऑडिट समाप्त कर दिया गया. बताया जाता है कि प्रचार-प्रसार के अभाव में मजदूरों की भीड़ अधिक नहीं जुट पायी. सोशल ऑडिट में सामान्य रुप से मजदूरी दर बढ़ाने व समय पर मजदूरी भुगतान जैसी समस्याएं सामने आयी. इस मौके पर बीपीओ वंदना मिश्र समेत अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola