शिव विहार कॉलोनी में दूसरे दिन भी चोरी

देवघर: नगर थानांतर्गत शिव विहार कॉलोनी में लगातार दूसरे दिन भी चोरों का आतंक बरकरार रहा. गुरुवार रात को मुहल्ला निवासी आरती देवी के घर से चोरों ने नगदी 30 हजार रुपया सहित सोने की नेकलेस, मंगलसूत्र, दो जितिया, कपड़ा व कागजात आदि की चोरी कर ली. इस संबंध में आरती देवी की शिकायत पर […]

देवघर: नगर थानांतर्गत शिव विहार कॉलोनी में लगातार दूसरे दिन भी चोरों का आतंक बरकरार रहा. गुरुवार रात को मुहल्ला निवासी आरती देवी के घर से चोरों ने नगदी 30 हजार रुपया सहित सोने की नेकलेस, मंगलसूत्र, दो जितिया, कपड़ा व कागजात आदि की चोरी कर ली. इस संबंध में आरती देवी की शिकायत पर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जिक्र है कि घर में दो वीआइपी व बक्से में रखा सामान चोरी कर चोर फरार हो गया. सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तब घटना की जानकारी हुई. गृहस्वामी के अनुसार चोरी गयी सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये बतायी गयी है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 587/14 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

बताते चलें कि हालिया दिनों नगर थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरी को लेकर शहर को पांच जोन में बांट कर गश्ती करायी जा रही है. उस इलाके में भी हर रात विशेष गश्ती में नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी व दो जवानों को लगाया गया है. बावजूद पुलिस को चकमा देकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >