जसीडीह: जनसंघर्ष मोरचा ने आसनसोल डिवीजन अंतर्गत सिमुलतला स्टेशन पर शनिवार को रेल चक्का जाम करने का एलान किया है. इसके तहत विभिन्न ट्रेनों के ठहराव व अन्य मांगों को लेकर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रेल चक्का जाम किया जायेगा.
मोरचा के सदस्यों ने इसकी लिखित सूचना रेल मंत्री सहित रेल महाप्रबंधक कोलकाता, डीआरएम आसनसोल, डीएम जमुई, एसपी जमुई व स्टेशन प्रबंधक सिमुलतला को दी है.
