ईमानदारी से पढ़ायें, धोखाधड़ी करने वाले कॉलेजों की मान्यता होगी खत्म

देवघर : जिले में चल रहे बीएड कॉलेज व डीएलएड कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन चांद मुकिम की अध्यक्षता में डीइओ कार्यालय में हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप कॉलेजाें में ईमानदारी पूर्वक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ायें. पढ़ाई के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कॉलेजों की […]

देवघर : जिले में चल रहे बीएड कॉलेज व डीएलएड कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन चांद मुकिम की अध्यक्षता में डीइओ कार्यालय में हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप कॉलेजाें में ईमानदारी पूर्वक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ायें. पढ़ाई के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कॉलेजों की मान्यता रद्द करने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि लेसन प्लान के तहत बीएड के शिक्षणार्थियों को वैसे स्कूलों में भेजा जायेगा. जहां शिक्षकों की संख्या कम है. दुर्गापूजा के आसपास शिक्षणार्थियों को लेसन प्लान के लिए स्कूल भेजा जायेगा. इसके लिए कॉलेज प्रबंधन से प्रस्ताव मांगा गया है. शैक्षणिक सत्र 18-20 के प्रथम वर्ष के छात्रों को 18 दिन एवं शैक्षणिक सत्र 17-19 के अंतिम वर्ष के छात्रों को चार महीने के लिए लेसन प्लान में लगाया जायेगा.
उन्होंने कहा कि लेसन प्लान के दौरान शिक्षकों, प्राचार्यों हेडमास्टर की ड्यूटी क्या होगी. इस बारे में भी दिशा निर्देश दिया जायेगा. कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिया कि आप कुछ ऐसे अनूठे काम करें. जिससे समाज में एक संदेश जाये. कॉलेज के टॉप फाइव छात्रों के फीस को माफ करने से संबंधित सुझाव भी दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >