शिकायत के बाद भी एक ही एटीएम काउंटर पर घटना
देवघर : शनिवार को एक रिटायर बैंककर्मी के एटीएम कार्ड बदल कर 32950 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. यह घटना भी सारवां मोड़ स्थित एसबीआइ एटीएम काउंटर में हुई. लगातार इसी एटीएम काउंटर पर साइबर अपराधी सक्रिय रह रहे हैं, फिर भी पुलिस उसे नहीं दबोच पा रही है. सुबह में ही करनीबाग निवासी रिटायर बैंककर्मी ज्ञानदा प्रसाद चक्रवर्ती उक्त एटीएम काउंटर पर रुपया निकासी करने पहुंचे थे. गार्ड की वेशभूषा में एक व्यक्ति पूर्व से वहां खड़ा था, जो ज्ञानदा को मदद करने के बहाने झांसे में ले लिया. पहले मिनी स्टेटमेंट निकालने कहा. उसी क्रम में ज्ञानदा द्वारा सिकरेट पिन डालते देख लिया. इसके बाद ज्ञानदा ने 10000 रुपये की निकासी की. दूसरा प्रयास करने लगे तो उसने बताया कि एक बार के बाद दोबारा इस एटीएम काउंटर में पैसा नहीं निकलता है,
इसलिये दूसरे एटीएम काउंटर में जाएं. उसी दौरान ज्ञानदा का एटीएम बदलकर उसने दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया. दूसरे एटीएम काउंटर में जाकर ज्ञानदा ने प्रोसेस किया. नहीं हुआ तो कार्ड पर नजर पड़ी जो किसी वासुदेव दास के नाम का था. दौड़े-दौड़े ज्ञानदा वापस सारवां मोड़ के एटीएम काउंटर में पहुंचा, जहां से उक्त व्यक्ति गायब था. इसके बाद वह एसबीआइ मुख्य शाखा साधना भवन पहुंचा. वहां पता चला कि उसके एटीएम से दो बार में क्रमश: 10000 व 20000 रुपये की निकासी हुई और 2950 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी भी कर ली गयी है. इसके बाद उसने एटीएम बंद कराया और शिकायत देने नगर थाना पहुंचे. उसी एटीएम काउंटर पर रुपया निकासी करने पहुंचे सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया गोंदलवारी निवासी महावीर मंडल का एटीएम कार्ड अज्ञात व्यक्ति ने 30 अगस्त को मदद करने के बहाने बदल लिया था और उसके एटीएम कार्ड से 13900 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी थी. महावीर ने भी मामले की
