बकाया पैसा मांगने पर मारपीट, शिकायत

देवघर : करनीबाग में एक व्यक्ति के पास बकाया पैसा मांगने गये एक युवक के साथ मारपीट कर दी गयी. घटना में घायल कुंडा मोड़ निवासी अनिकेत कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी है. लहूलुहान हालत में अनिकेत शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. वहां से पुलिस ने उसे इंज्यूरी देकर इलाज के लिए सदर […]

देवघर : करनीबाग में एक व्यक्ति के पास बकाया पैसा मांगने गये एक युवक के साथ मारपीट कर दी गयी. घटना में घायल कुंडा मोड़ निवासी अनिकेत कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी है. लहूलुहान हालत में अनिकेत शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. वहां से पुलिस ने उसे इंज्यूरी देकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस को अनिकेत ने बताया कि उसके पिताजी ने पुराना गैस गोदाम के सामने के एक व्यक्ति को कर्ज स्वरूप एक लाख रुपया कुछ दिनों पूर्व दिया था. इधर, पिताजी बीमार हो गये. पटना व चंडीगढ़ में प्रोस्टेट का इलाज कराया. वहां के डॉक्टरों ने वेल्लोर रेफर कर दिया. इसके लिये उसे अचानक पैसे की जरूरत पड़ गयी. कर्ज स्वरूप दिये रुपये मांगने गया तो आरोपित के परिजनों ने मिल कर डंडे से उसकी पिटाई कर दी. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >